लाडपुरा: दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में चम्बल गार्डन के निकट कार की टक्कर से युवक घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Jun 3, 2024 शहर के दादाबाड़ी क्षेत्र में चंबल गार्डन के निकट रविवार देर रात को तेज रफ्तार कार एक युवक को टक्कर मारकर चली गयी। हुसैन पुत्र असलम निवासी अधर शीला कच्ची बस्ती रोड़ क्रॉस कर रहा था कि कार टक्कर मार कर चली गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची ओर घायल को अस्पताल लेकर पहुँची जहॉ उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है।पुलिस कार की तलाश कर रही है।