लाडपुरा: कोटा आवली रोजड़ी नयागांव इलाके में नहीं मिल रहा लोगों को पीने का पानी, लोगों ने की पानी की पाइपलाइन बिछाने की मांग
Ladpura, Kota | Jun 3, 2024 कोटा आवली रोजड़ी नयागांव इलाके में लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। रविवार को स्थानीय लोगों ने इलाके में पानी की पाइपलाइन बिछाने की मांग की। चंबल नदी के किनारे इलाका होने के बाद भी हक पर पानी की समस्या कई सालों से बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर राजनेता आते हैं और वोट मांग कर चले जाते हैं।