लाडपुरा: नयापुरा राजकीय महाविद्यालय के निकट बाइक सवार अधेड़ दम्पत्ति को कार ने टक्कर मारी हुए घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Jun 3, 2024 शहर के नयापुरा इलाके में राजकीय महाविद्यालय के निकट आज तेज रफ्तार कार बाइक सवार अधेड़ दम्पति को टक्कर मार कर चली गयी। घटना में अधेड़ व्यक्ति रामकुवार को गम्भीर चोट लगी है वही उसकी पत्नी रुक्मिणी बाई को मामूली घायल हो गयी। बोरखेड़ा उत्तम नगर निवासी रामकुवार अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जेकेलोन अस्पताल आ रहे थे कि पीछे से आयी तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी।