खरीक: बढ़ते गंगा जलस्तर को लेकर एसपी ने जाह्नवी घाट का किया निरीक्षण
नवगछिया। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने जाह्नवी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट की स्थिति, आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सतर्क रहने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ