रानीगंज: रानीगंज में अवैध देशी शराब के खिलाफ पुलिस ने की छापेमारी, 500 लीटर अर्धनिर्मित शराब को किया नष्ट
रानीगंज थाना क्षेत्र में अवैध देशी चुलाई शराब के निर्माण एवं कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब 500 लीटर अर्धनिर्मित देशी चुलाई शराब को नष्ट किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।