मकेर: मुरहिया में दंगल कार्यक्रम का आयोजन, दर्शकों की उमड़ी भारी भीड़
Maker, Saran | Apr 13, 2026 छपरा सदर अनुमंडल अंतर्गत मकेर प्रखंड के मुरहिया गांव में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे भव्य दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दंगल में बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों से आए नामी पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया. मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा.