डुमरा: डुमरा विश्वनाथपुर में घर के बाहर से अपाचे बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गाँव में चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गाँव निवासी राजन यादव की अपाचे बाइक को अज्ञात चोरों ने उनके घर के बाहर से चुरा लिया। बताया जा रहा है कि चोर पहले बाइक को घर के पास से खींचकर थोड़ी दूरी पर ले गए और फिर लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार हो गए।