अतर्रा: मझिवा सनी गांव में हत्या के प्रयास का मामला अब हत्या में तब्दील होगा
Atarra, Banda | Jul 3, 2026 हत्या के प्रयास का मामला अब बनेगा हत्या में तब्दील बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मंझीवा-सानी निवासी एक मजदूर की गुजरात में हुए हमले के बाद इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर गांव लौटने के कुछ दिनों बाद मौत हो गई। घटना के बाद दर्ज हत्या के प्रयास का मुकदमा अब हत्या की धारा में परिवर्तित किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।