कोरांव: विकासखंड मुख्यालय कोरांव पर दिव्यांग शिविर में 94 दिव्यांगों को उपकरण देने के लिए किया गया चिन्हित
विकासखंड मुख्यालय कोरांव में शुक्रवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा एक दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में कुल 94 दिव्यांगों को विभिन्न उपकरण प्रदान करने के लिए चिन्हित किया गया। चिन्हित किए गए दिव्यांगों में 31 ट्राई साइकिल के लिए, 35 मोटराइज्ड साइकिल के लिए, 6 कान की मशीन के लिए, 7 बैसाखी के लिए आदि रहे।