घाटोल: सरकार की योजनाओं को लेकर ग्रामीण रथ अभियान का रथ पहुंचा ग्राम पंचायत झातला में, योजनाओं की दी गई जानकारी
भारत सरकार और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार - प्रसार और जानकारी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा (ग्रामीण रथ अभियान ) के तहत रथ को को जिला मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर बांसवाड़ा सूचना केंद्र से रवाना किया गया। दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार रथ घाटोल मार्ग के ग्राम पंचायत झातला मे रथ पहुंचा और ग्रामीणों की बैठक कर जानकारी प्रदान की गई।