बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लोकेन्द्र अहिरवार के साथ मारपीट कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दतिया एसपी सूरज कुमार वर्मा के नेतृत्व तथा बडौनी SDOP विनायक शुक्ला के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। शनिवार दोपहर 01 बजे टीआई दिनेश राजपूत ने बताया कि 20 जनवरी को फरियादी के साथ मारपीट की गई थी।