पचपदरा रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो वाहन भिड़े, बाइक सवार भी चपेट में
बालोतरा :शहर के पचपदरा रोड स्थित एमसी मोटर एवं पृथ्वीराज धर्म कांटा के पास मंगलवार शाम दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार भी चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों की स्थिति एवं संख्या की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं।
Balotra Police Barmer Police Rajasthan Police
Barmer, Barmer | Sep 1, 2026