शाहपुर: घोड़ाडोंगरी क्षेत्र से लापता हुई किशोरी बरेठा में मिली, 9वी कक्षा में फेल होने के कारण घर से चली गई थी
Shahpur, Betul | Mar 28, 2024 घोड़ाडोंगरी क्षेत्र से लापता हुई किशोरी बरेठा में मिली। पुलिस ने गुरुवार को प्रेसनोट जारी कर बताया कि घोड़ाडोंगरी क्षेत्र की एक किशोरी 9 वी कक्षा में फेल होने पर घर वालो के गुस्सा करने के कारण घर से चली गई थी। परिजनों ने पुलिस चौकी में मामले की शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को किशोरी शाहपुर तहसील के बरेठा गांव में मिली।