शाहपुर: गाताखेड़ा गांव में 2 बाइक की भिड़त में घायल हुए युवक की भोपाल ले जाने के दौरान शाहपुर में हुई मौत
Shahpur, Betul | Mar 26, 2024 गाताखेड़ा गांव में दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भोपाल ले जाने के दौरान मंगलवार को शाहपुर में एम्बुलेंस में युवक की मौत हो गई।पुलिस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मंगलवार दोपहर 1बजे का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार गाताखेड़ा गांव में बीती रात 2बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाकुड़ निवासी सुखदास काजले की मौत हो गई।