शाहपुर: हांडीपानी गांव में सड़क पर टहल रहे 3 युवकों को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, तीनों युवक हुए घायल
Shahpur, Betul | Mar 26, 2024 शाहपुर तहसील के हांडीपानी गांव में सोमवार को सड़क पर टहल रहे 3युवकों को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनो युवक घायल हो गए। घायलों को शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस अस्पताल पहूंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हांडीपानी में सड़क पर टहल रहे घनश्याम,शिवम और विक्रम को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी।