कासगंज: कासगंज शहर में महिला कांग्रेस कमेटी ने महिला सम्मान घर के लिए किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
शनिवार की शाम 5 बजे कासगंज शहर के नदरई गेट स्थित गांधी मूर्ति स्थल पर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदर्शन किया गया। महिलाओं को सम्मान दो, जसोदा बेन को घर में स्थान दो” के नारे के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर महिला सम्मान को लेकर सवाल उठाएं।