सिरसागंज: 50 हजार के इनामी गैंगस्टर लखन को सिरसागंज पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में किया गया गिरफ्तार, मिली बड़ी सफलता
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसागंज पुलिस और एसटीएफ आगरा को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर लखन को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी लखन पुत्र महेन्द्र गिहार, निवासी गिहार कॉलोनी सिरसागंज को दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था।