पुपरी: पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रेडक्रॉस द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया
विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मंगलवार को एक बजे दिन में रेडक्रॉस पुपरी द्वारा पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर तीन दर्जन गर्भवती महिला व अन्य मरीजो के बीच पोष्टिक फल, साबुन, पौष्टिक आहार का पैकेट आदि का वितरण किया गया।