राघोपुर: नगर पंचायत सिमराही स्थित संत मनु बाबा मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया
सिमराही स्थित संत मनु बाबा मंदिर में आयोजित दो दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव का समापन गुरुवार को गुरु पूजन व महाआरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में गुरु स्तुति, भजन-कीर्तन, सतसंग व प्रवचन हुआ। श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। वक्ताओं ने कहा कि सतसंग के बिना ज्ञान संभव नहीं और मनु बाबा की परंपरा आज भी भक्तों का मार्गदर्शन कर रही है।