घुवारा: गेहूं उठाव में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, भगवां उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर समिति प्रबंधक को लगाई फटकार
बुधवार की दोपहर 12 बजे कलेक्टर ने भगवां उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर गेहूं उठाव और परिवहन में देरी पर नाराजगी जताई और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान गेहूं में छन्ना नहीं मिलने पर समिति प्रबंधक को फटकार लगाई गई। तौल प्रक्रिया की जांच के लिए बोरियों को अलग-अलग कांटों से दोबारा तौल कराया गया।