सादाबाद: अपर पुलिस महानिदेशक ने थाना सादाबाद का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
थाना सादाबाद का अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जहां एडीजी द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, मैस, थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखो को चैक किया एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई व उचित रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।