सुल्तानगंज से श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान
भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है।
📌 मुख्यमंत्री के प्रमुख ऐलान:
✅ सुल्तानगंज में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाया जाएगा।
✅ अजगैबीनाथ से अगुवानी घाट तक रोप-वे का निर्माण होगा।
✅ भागलपुर से मुंगेर तक लगभग 83 किमी लंबा गंगा पथ (मरीन ड्राइव) विकसित किया जाएगा।
✅ अगुवानी-सुल्तानगंज गंगा पुल का निर्माण 31 दिसंबर 2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य।
✅ सुल्तानगंज-देवघर फोरलेन सड़क निर्माण बरसात के बाद तेज़ी से शुरू होगा।
✅ सुल्तानगंज-देवघर नई रेललाइन परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
✅ अजगैबीनाथ धाम में हरिद्वार की तर्ज पर आधुनिक घाट, डॉल्फिन पर्यटन, गंगा पार्क और पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा।
✅ नाथनगर और बरियारपुर-मुंगेर क्षेत्र में नई टाउनशिप तथा गोराडीह और असरगंज में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर काम कर रही है। उन्होंने श्रावणी मेले को दुनिया की सबसे बड़ी आस्था यात्रा बताते हुए कहा कि करोड़ों कांवरियों की यह पदयात्रा सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति का अनूठा उदाहरण है।
इस अवसर पर श्रावणी मेला ऐप का भी लोकार्पण किया गया, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को यात्रा, सुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
🚩 बोल बम! हर-हर महादेव! 🙏
Bihar, India | Jul 28, 2026