कुमारखंड ब्लॉक स्थित बहुउद्देशीय सभा भवन में गुरुवार को दोपहर तीन बजे सभी पीडीएस दुकानदारों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट ने किया। बैठक में मौजूद पीडीएस दुकानदारों से बीडीओ ने फार्मर आईडी कार्ड बनाने में पूरी तरह से सहयोग करने का निर्देश दिया।