बिलासपुर: राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने बिलासपुर के रामलीला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में की सहभागिता
विजयादशमी के पावन पर्व पर राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर के साहूकारा स्थित रामलीला मैदान और सोमवार की बाजार में आयोजित दशहरा उत्सव में सहभागिता की। उन्होंने प्रभु श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी के स्वरूपों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद रामलीला मंचन और रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विजयादशमी सत्य,