शिवपुरी नगर: बड़ौदी इंडस्ट्रियल एरिया में खूनी संघर्ष, मायके वालों ने घर में घुसकर दामाद और उसके परिवार को किया लहूलुहान
बड़ौदी निवासी निरपत यादव का अपनी पत्नी मनीषा यादव से बीते शाम को किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि मनीषा ने फोन करके अपने मायके (ग्राम मोहनपुरा, पोहरी) से भाइयों को बुला लिया। फरियादी सिरनाम यादव ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10:30 बजे मनीषा के भाई विकास, आकाश और अरविंद यादव उसके फार्म हाउस पर पहुंचे।