किस्को: कस्तूरबा छात्रा की मौत मामले में बड़ा एक्शन, वार्डेन संगीता साहू की नौकरी गई!
छात्रा को समय पर अस्पताल पहुंचाने में देर
लोहरदगा के किस्को स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा सुनीता लोहरा की 13 अक्टूबर को हुई असामयिक मौत के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला चयन समिति की समीक्षा के दौरान तत्कालीन वार्डेन संगीता साहू का स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया। छात्रा की सुरक्षा एवं देखरेख में गंभीर लापरवाही, समय पर चि