रायपुर रानी: गांव ककराली में सिख धर्मशाला की चारदीवारी का कार्य शुरू, जिला पार्षद ने दी जानकारी
पंचकूला जिला परिषद के पार्षद बहादुर राणा ककराली में शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि गांव ककराली में स्थित सिख समुदाय की धर्मशाला की चारदीवारी का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने इस कार्य को शुरू करवाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।