तखतपुर: जमानत के लिए एक लाख रुपये मांगने का आरोप, चार गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी
जमानत के लिए एक लाख रुपये मांगने का आरोप, चार गिरफ्तार पैसे नहीं देने पर हत्या और तांत्रिक क्रिया से नुकसान की धमकी बिलासपुर। सोमवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, तोरवा पुलिस ने जमानत के लिए एक लाख रुपये मांगने, पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी देने और तांत्रिक पूजा-पाठ से नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।