दरभंगा: सिंघवारा: दरभंगा: पोहद्दी-बिशनपुर सड़क किनारे कार से ₹2 लाख की 148.500 लीटर विदेशी शराब बरामद
मद्यनिषेध टीम, दरभंगा ने गुप्त सूचना के आधार पर पोहद्दी-बिशनपुर सड़क किनारे एक कार में छापेमारी कर 148.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपये है। कार्रवाई के दौरान शराब को विधिवत जब्त कर लिया गया। मामले में मद्यनिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।