करपी: करपी प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में दुग्ध शीतक केंद्र का उद्घाटन
Karpi, Arwal | Apr 28, 2026 करपी प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे दुग्ध शीतक केंद्र का उद्घाटन किया गया। मगध दुग्ध संघ के एमडी हेमेंद्र कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया ।इस मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर काफी संख्या में दूध उत्पादक संघ से जुड़े लोग उपस्थित थे।