प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस ने जुलाई 2026 की IGRS रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया, एसपी ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने शनिवार शाम 5 बजे बताया की प्रतापगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रणाली (IGRS) के तहत माह जुलाई-2026 की रैंकिंग में 135 में से 135 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस मूल्यांकन में जिले के 25 थानों में से 19 थानों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।