छतरपुर: सलैया गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में छाया मातम
ईशानगर थाना क्षेत्र के सलैया गांव में तालाब में नहाने के दौरान पैर फिसलने से दो 13 वर्षीय मासूम बच्चों, प्रिंस अहिरवार और अभी अहिरवार की डूबकर मौत हो गई। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। CSP अरुण कुमार ने गुरुवार की शाम 4 बजे बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।