जलालपुर: जलालपुर किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजीत उपाध्याय ने कहा किभीषण गर्मी को देखते हुएजगह-जगह पर पेयजल उपलब्ध करायें सरकार
Jalalpur, Saran | Apr 21, 2024 जलालपुर प्रखंड के जलालपुर में एक निजी कार्यक्रम में आए किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजीत उपाध्याय ने कहा कि बिहार में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार को जगह-जगह पर पेयजल उपलब्ध कराना चाहिए। लेकिन सरकार इस पर ध्यान ना देकर चुनाव पर ध्यान दे रही है।