मौजमाबाद: जयपुर में पिंकसिटी प्रेस क्लब के बाल अभिरुचि शिविर का समापन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बच्चों को किया सम्मानित
जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के बच्चों के लिए आयोजित 15 दिवसीय बाल अभिरुचि शिविर के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।