कटनी नगर: हरदुआ रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से 2 वर्षीय बालक की हुई मौत, 5 वर्षीय एक बालिका हुई घायल
रीठी थाना अंतर्गत हरदुआ रेलवे फाटक क्रासिंग के पास शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात रेलवे फाटक क्रासिंग के दौरान ट्रेन का धक्का लगने से 2 वर्षीय राजू बर्मन की मौत हो गई वही उसकी बहन साक्षी बर्मन 5 वर्ष गंभीर रूप से घायल है। दोनो अपने पिता के साथ थी। घायल साक्षी को आज रविवार सुबह 10 बजे जिला अस्पताल कटनी से जबलपुर रेफर कर दिया गया है।घटना की जांच पुलिस कर रही ।