पेण्ड्रा रोड गौरेला: लापरवाही से करेंट लगने से डेढ़ साल के मासूम की हुई मौत, ग्रामीणों में रोष: ग्राम रानीझाप का मामला
गौरेला के रानीझाप गांव निवासी आंगनबाड़ी सहायिका अनुष्का का डेढ़ वर्षीय पुत्र पार्थ अपने पिता के साथ जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए टेप नल पर नहाने गया था। नहाने के दौरान पानी की टंकी के लिए बनाए गए लोहे के फ्रेम में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से मासूम गंभीर रूप से झुलस गया,परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित