आशीष नेगी को गणेश गोदियाल की नसीहत, सवाल भी पूछा...कहीं UKD अंदरखाने BJP के साथ तो नहीं?
उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। UKD नेता आशीष नेगी के बयान पर कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने तीखा पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि लोगों के बीच ऐसी चर्चा है कि कहीं UKD अंदरखाने BJP के साथ तो एक नहीं है?
गोदियाल ने आशीष नेगी को युवा नेता बताते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर चाहते हैं कि उत्तराखंड में युवा नेताओं की एक नई नेतृत्व पीढ़ी तैयार हो। उनका कहना है कि वह आशीष नेगी समेत ऐसे सभी युवा नेताओं का समर्थन करते हैं जो राजनीति में आगे बढ़ना चाहते हैं।
हालांकि, उन्होंने आशीष नेगी की बयानबाजी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह के बयान दिए जा रहे हैं, उससे लगता है कि उन्हें अभी राजनीति में बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। गोदियाल के इस बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत में UKD और BJP के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
#UttarakhandPolitics #GaneshGodiyal #AshishNegi #UKD #BJP #Congress #UttarakhandNews #PahadSamachar #पहाड़समाचार