रामपुर मनिहारन: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी शराब के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई
थाना रामपुर मनिहारन पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार शाम 4 बजे गश्त और चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया।