बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली
Ballia, Ballia | Jun 6, 2025 पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार की दोपहर एक बजे रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए दौड़ का आयोजन किया। इस दौरान वे खुद भी पुलिसकर्मियों के साथ दौड़े। पुलिसकर्मियों में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी कराया गया।