चरपोखरी: शिव मंदिर में चोरी करते युवक रंगे हाथ पकड़ा गया, ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंपा
चरपोखरी प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर में चोरी करते एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना रविवार के शाम करीब 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर में चोरी की कोशिश कर रहे युवक को वहां मौजूद ग्रामीणों ने देख लिया और तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक की तलाशी ली गई।