भंडरिया: करम पर्व को लेकर गढ़वा में उत्साह, करम डाल की पूजा कर महिलाओं ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र
गढ़वा जिले में प्रकृति पर्व करम को लेकर उत्साह चरम पर है। गांव-गांव करम डाल की पूजा-अर्चना हो रही है और पारंपरिक गीतों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। भंडरिया के नवका स्थित प्रभन देव स्थल पर भी करम महोत्सव का आयोजन किया गया।