कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में बकरा व्यापारियों से 4 लाख 31 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में XUV-500 सवार लोगों ने व्यापारियों की ईको वैन को घेरकर रास्ता रोका था। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर वैन के शीशे तोड़े गए और तमंचा दिखाकर नकदी लूटने का आरोप है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 19 हजार 500 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, तीन कारतूस और वारदात में इस्तेमाल XUV-500 कार बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम कुमार उर्फ मॉडल, मयंक सैनी उर्फ कब्बी, आयुष सैनी, अनुज यादव और आसिफ इदरीसी के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
📍 शिवराजपुर, कानपुर नगर
🎙️ ग्राउंड जीरो न्यूज़ | सत्यम तिवारी की रिपोर्ट.
.
#KanpurNews #Kanpur #Shivrajpur #CrimeNews #LootCase PoliceAction