भभुआ: अखलासपुर बिंद नगर में चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Apr 28, 2026 अखलासपुर बिंद नगर से चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को 3 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के अखलासपुर बिंद नगर निवासी मन्नु बिंद के पुत्र बृजलाल कुमार बताया जाता है। उन्होंने कहा कि चोरी के मामले में भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।