संत कबीर नगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र के रेवटा गांव में गाली देने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने 26 वर्षीय युवक संदीप गुप्ता पुत्र स्व० दयाराम गुप्ता को गुरुवार की सायं मारपीट कर घायल कर दिया। घायल संदीप गुप्ता का खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी में शुक्रवार की सायं 5:00 बजे इलाज किया जा रहा है।