झांसी: झांसी के हंसारी में नाले में मिला शव, मचा हड़कंप, शव की पहचान में जुटी पुलिस
Jhansi, Jhansi | Oct 7, 2026 झांसी के हंसारी स्थित बस डिपो के बगल में बने नाले में एक व्यक्ति के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकलवाया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।