कोरांव: नगर पंचायत कोरांव के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह केसरी बने राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय मंत्री, मिल रही बधाई
नगर पंचायत कोरांव के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। संगठन के राष्ट्रीय चुनाव 2026 की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उन्हें राष्ट्रीय मंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है। नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी को राष्ट्रीय मंत्री बनने पर व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।