लखनऊ के गोमती नगर में ठेकेदार ने महिला मजदूर का अश्लील वीडियो बनाकर किया यौन शोषण, विरोध करने पर पति को भी भेजा
Sadar, Lucknow | Apr 4, 2026 घटना गोमती नगर थाना क्षेत्र के विनीत खंड इलाके की है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह मूलरूप से बाराबंकी की रहने वाली है। यहां एक निर्माणाधीन मकान में झोपड़ी बनाकर रहती है। सीतापुर के हरगांव सिरोही गांव निवासी ठेकेदार मुकेश के अंडर विनीत खंड इलाके में एक मकान के निर्माण में काम कर रही थी। वह मकान के पास ही झोपड़ी डालकर परिवार संग रहती है।