पुपरी: जमीनी विवाद में जान से मारने के प्रयास मामले में पुपरी थाना में निवर्तमान DCLR व कर्मी पर FIR दर्ज
जमीनी विवाद में पंचायत के दौरान निवर्तमान डीसीएलआर ललित कुमार सिंह व कर्मी द्वारा गाली गलौज करने व जान से मारने का प्रयास करने के मामले में पुपरी निवासी सुशील चौधरी के आवेदन पर शुक्रवार को 4 बजे दिन में पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे निवर्तमान डीसीएलआर ललित कुमार सिंह, निवर्तमान सीओ कौशल कुमार द्विवेदी सहित अन्य को नामजद बनाया गया है।