फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम गढ़ी बदे में स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान एवं निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
Fatehabad, Agra | Aug 15, 2025 फतेहाबाद के ग्राम गढ़ी बदे में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर के प्रतिष्ठान पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निशुल्क नेत्र चिकित्सा का आयोजन किया गया । जहां सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने अपने रक्त का दान किया।वही नेत्र चिकित्सा शिविर में लोगों की आंखों का चेकअप किया गया । साथ ही निशुल्क चश्मा भी वितरित किए गए।