फतेहाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 20वें माइल स्टोन पर बस ने पीछे से ट्रक में मारी टक्कर, एक दर्जन सवारियां घायल
Fatehabad, Agra | Aug 14, 2025 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 20 वे माइल स्टोन पर नई दिल्ली से आजमगढ़ जा रही एक रोडवेज बस ने आगे चल रहे एक ट्रक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बस छतीग्रस्त हो गई। घटना में एक दर्जन सवारियां घायल हो गई । जिन्हें उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बस को रास्ते से हटा कर रास्ता क्लियर करवाया गया।